शिवरात्रि पर भगवान पार्थिश्वेर नाथ की पूजा अर्चना कर किया गया दीपदान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन, गंगा दीपदान कार्यक्रम व महाशिवरात्रि पर पूजन कर गंगा मईया को दीपदान किया गया। अधिष्ठाता भगवान पार्थिवेश्वरनाथ के पावन सानिध्य व समिति की अधिष्ठात्री मोक्षदायनी माता गंगा के पावन सानिध्य में ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज के द्वारा सत्यव्रत पाण्डेय ने पूजा सम्पन्न करायी। समिति के सदस्यो ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत से अभिषेक व दीपदान व आरती की। इस मौके पर शरद बाजपेई, गोपालकृष्ण मिश्रा, अनुराग वर्मा, अभिषेक बाजपेई, सन्दीप पाण्डेय गोलू, हिम, गोपाल कृष्ण मिश्रा, बबिता पाठक, अनूप त्रिवेदी, आकाश दुबे, सुरेन्द्र सिंह चौहान, कन्हैया कटियार, गुल्ची बाजपेई, उमाशंकर गुप्ता, राजेश, प्रवीण मिश्रा, श्याम पाठक, बिट्टू दुबे, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *