जनपद के 309वें स्थापना दिवस पर बंगश के मकबरे पर हुई गुलपोशी व चादरपोशी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद के 309वें स्थापना दिवस के मौके पर संस्थापक नवाब मोहम्मद खां बंगश के मकबरे पर गुलपोशी और चादरपोशी के साथ वारहदरी पर संस्था के बैनर तले अनेकता में एकता हमारे विचार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली से आयी पत्रकार लमत हसन व सभासद मुदसीर और युवा नेता फरियाब खान को सम्मानित किया गया।

शान फर्रुखाबाद सम्मान के लिए शमशाबाद के नवाब इलियास व स्व0 डा0 ओमप्रकाश गुप्ता को देने का ऐलान किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि लमत हसन ने कहा कि अपनी विरासत धरोहर के लिए काम करना इंसानियत को जिंदा रखना है। हमारे पुरखो ने मानवता और वतन के लिए जान कुर्बान कर दी। आबिद मंसूरी, अनीस अहमद खां, सगीर अहमद खां, डा0 रामकृष्ण राजपूत, सपा नेता युनूस अंसारी, सुनील कटियार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने विचार रखे। सेमिनार के अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन ने कहा कि हमारा मकसद नई नसलों तक अपना सही इतिहास पहुंचाना है। इस मौके पर नगर मजिस्टे्रट सतीश चन्द्र ने मकबरे पर गुलपोशी व चादरपोशी कर एकता का संदेश दिया। इस दौरान हाफिज पुत्तन मियां, मोहम्मद युसूफ, डा0 अरविन्द गुप्ता, जावेद हुसैन, देवकीनंदन गंगवार, बिलाल सफीकी, इस्लाम खां, रवि प्रताप, रजत शाक्य, सुनील कटियार, नाजिम खान, मुफीद खां, असफाक, मोहसीन, सलमान, कबीर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *