प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सचिवों ने डीएससी डोंगल किये जमा

बोले मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह
नवाबगंज/कायमगंज/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। ऑनलाइन उपस्थिति सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संदर्भ में क्रमिक रूप से चल रहे शांतिपूर्ण समाधान हेतु सत्याग्रह के तहत चतुर्थ चरण में दिनांक 15 दिसंबर सोमवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे समस्त ग्राम सचिवों ने अपना-अपना डीएससी डोंगल अपने संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां जमा किया। साथ ही सभी ने प्राप्ति रसीद मांगी। सचिवों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रदत्त डोंगल में उनका व्यक्तिगत ईमेल एवं सिम कार्ड लगा है। जिस पर भुगतान के समय वह ओटीपी रिसीव करते हैं। सचिवों ने अपना डोगल सौंपकर अपना-अपना विभागीय कार्य किया। सचिवों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में अपने डीएससी डोंगल जमा कर दिए हैं। यह कदम प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सामूहिक सत्याग्रह के तहत उठाया गया है। सोमवार को खंड विकास कार्यालय में सभी सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अपने डोंगल सौंपे और उनकी प्राप्ति स्वीकार करने का अनुरोध किया। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के कारण उनका कार्यभार बढ़ गया है। जिससे उनके मूल पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएससी डोंगल जमा करने वालों में आनंद गंगवार, रेनू शाक्य, रणवीर सिंह, हृदेश्य पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष शशि देव सिंह, रवेन्द्र कुमार सिंधु, रंजीत यादव, विवेक बाबू मिश्रा, शुभम तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार, विजय शंकर और मो0 आसिफ शामिल हैं। सचिवों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार राजेपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में सामूहिक सत्याग्रह किया। 15 दिसंबर 2025 को सभी सचिवों ने अपने डोंगल डीएससी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पास जमा करा दिए। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य गैर.विभागीय कार्यों के कारण उनके मूल पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे पर लंबे समय से आपत्ति जताई जा रही थी। यह कदम प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत उठाया गया है। सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। डोंगल जमा किए जाने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है। इस कार्रवाई के कारण विकास खंड कार्यालय में दिनभर की गतिविधियां प्रभावित रहीं। प्रशासन इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

मांगें पूरी न होने पर ग्राम पंचायत सचिवों ने जमा कर दिये डोंगल

फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ऑल लाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायतों का सत्याग्रह जारी है। मांगें पूरी न होने पर ग्राम पंचायत सचिवों ने बीडीओ डोंगल सौंप दिये।

बढ़पुर

विकासखंडों पर तैनात सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर हताहत होकर सोमवर को ब्लाक बढ़पुर में सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डोंगल बीडीओ को सौंप दिये। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रभात यादव, ऋषिपाल, अमन कुमार, नृपेन्द्र शर्मा, देवांश सुमन, नीरु दीक्षित, कुमारी कंचन, ओमशिव, आलोक त्रिवेदी, कु0 श्वेता, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं ब्लाक कमालगंज में भी अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डोंगल सौंप दिये।

कमालगंज

वहीं शमशाबाद में सचिव अभय प्रताप, मोहम्मद जीशान, राजेश यादव, अमित यादव, यशकांत, सौरभ शर्मा, आनंद प्रकाश, धर्मेन्द्र पाल, दिलीप कुमार, जयवीर सिंह, प्रशांत कटियार, विवेक कुमार, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।

शमशाबाद में बीडीओ एडीओ पंचायत को डोंगल सौंपते पंचायत सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *