जमीन की कब्जे की शिकायत पर डीएम ने मौके पर जांच कर किया निस्तारण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सामाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबगंज में सुनी फरियादियों की समस्यायें। थाना सामाधान दिवस में आशादेवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम चॉदपुर थाना नवाबगंज ने जिलाधिकारी के समझ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि 20 जुलाई 2012 को लालसिंह पुत्र अहिवरन सिंह निवासी नगला जब्ब से रकवा0.251 हैक्टएअर खेत का बैनामा कराया था। उस जमीन पर मेरा कब्जा भी है, लेकिन अब नरेन्द्र यादव, सत्येन्द्र यादव पुत्र लालसिंह मेरे द्वारा करायी गयी बैनामा की जमीन पर मकान बनाने नहीं दे रहे है। शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम, कानूनगो लेखपाल सहित मौके पर पहुंच कर, दोनों पक्षकार के सामने समस्या का निस्तारण कराया। और टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा बैनामा कराई गई जमीन की तत्काल पैमाइश कर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाकर आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यदि विपक्षीगण सरकारी कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करे तो तत्काल दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *