
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी आरिफ सिद्दीकी ने डीएसओ को शिकायत कर बताया कि हमारे गांव का कोटेदार उधन सिंह गांव के गरीबों का चावल ब्लैक में बेचता है और जब कोई राशन लेने जाता है, तो कह दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है। बीती देर रात आरिफ सिद्दीकी ने कोटेदार के भिजवाए हुए रिक्शे का पीछा किया तो पता चला कि वह कमालगंज में एक आढ़त पर कोटेदार ने चावल भिजवाये। जिसकी शिकायत आरिफ सिद्दीकी ने डीएसओ से। डीएसओ के निर्देश पर पहुंचे एआरओ शरद चंद्र दुबे को कमालगंज कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर में सहमत खान के घर से मौके पर चावल की तीन बोरी ही मिली। फिर अंदर कमरा खुलवाया गया। जहां पर चावल की अन्य और बोरियां रखी हुई थी। जिन बोरियों पर सरकारी मार्का की सील लगी थी। एआरओ ने पड़ोसी हिफाजत खान के घर पर सरकारी मार्का वाले चावल की बोरी रखवाकर चले गए। वहीं डीएसओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
