मेडिकल कालेज में गणेश महोत्सव की धूम, पांचवें दिन विद्यार्थियों ने की पूजा अर्चना, लगाये फूड स्टाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जो बुद्धि के देवता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करता है। बच्चों को ज्ञान, भक्ति और साझा करने जैसे मूल्य सिखाता है। यह त्योहार मूर्तियाँ बनाने, सजावट करने और मिठाइयों का आनंद लेने जैसी मज़ेदार गतिविधियों से भरपूर है। यह बच्चों को आनंद और रचनात्मकता के साथ-साथ संस्कृति सीखने में भी मदद करता है।
मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के पंचम दिन के चरण में बैच-2023 के द्वारा पूजन, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। परंपरागत रूप से, यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। जो बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता हैं। छात्रों की अगली पीढ़ी के लिएए गणेश चतुर्थी केवल एक धार्मिक उत्सव से कहीं अधिक है, यह सीखने, विकसित होने और चरित्र एवं बुद्धि को आकार देने वाले मूल्यों को अपनाने का अवसर है। बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव समापन होगा। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान गणेश को देवी पार्वती ने बनाया था और भगवान शिव ने उन्हें सभी अनुष्ठानों में सबसे पहले पूजा जाने का आशीर्वाद दिया था। 10 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव किसी भी नई यात्रा की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का सम्मान करने का प्रतीक है। परंपरागत रूप से इन 10 दिनों में कला, संगीत, नृत्य और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम शामिल होते हैं, जिससे यह उत्सव एक शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच बन जाता है। भगवान गणेश से जुड़े मूल्यों, कहानियों और परंपराओं के कारण गणेश चतुर्थी बच्चों के लिए विशेष महत्व रखती है। गणेश चतुर्थी को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। छात्र मिट्टी की मूर्तियों, प्राकृतिक रंगों और जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले अभियानों में भाग ले सकते हैं। यह न केवल पर्यावरणीय जि़म्मेदारी को बढ़ावा देता है, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप भी है, जिससे शिक्षा अधिक प्रभावशाली और सामाजिक रूप से प्रासंगिक बनती है।
मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में बैच 2023 द्वारा फूड स्टॉल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड आदि रखे गये। लजीज व्यंजन का गणेश महोत्सव में प्रसाद के तौर पर लुफ्त उठाया गया। सुबह 7  बजे से 8:30 बजे तक पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। देर शाम 5 बजे से 7 बजे तक आतरी व भजन संध्या, प्रसाद वितरण तथा फूड स्टाल लगाये गये। वहीं भक्तों ने कीर्तन कर गणेश जी के जन्म और उनके विघ्नहर्ता स्वरूप की कथाएं सुनी। गणेश महोत्सव का 5वां दिन गणपति बप्पा को पंचामृत से स्नान कराने, मोदक का भोग लगाने और गणेश चालीसा या वैदिक मंत्रों का जाप करने का दिन होता है। मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन विराजे भगवान गजानन के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है। फूड स्टाल गु्रप-1 आकांक्षा, जागृति, लूसी ने भाग लिया। फूड स्टाल-2 में दीप शिखा, हिमाद्री ने प्रतिभाग किया। फूड स्टाल-3 में प्रेरणा, श्वेता, आस्था, प्रियांशी, सुमायरा, कीर्ति ने भाग लिया। फूड स्टाल-4 में नवीन, एहतशाम, प्रांजय, ऋतिक, आकाश, अनुराग, वैभव ने भाग लिया। फूड स्टाल-5 में चंदन, राहुल पटेल, अनुराग, अमन, राज पाण्डेय, पीयूष, अनुपम, रमन ने भाग लिया। फूड स्टाल-6 रोहित, देवांश, वैभव, प्रफुल्ल, अनुराग सिंह, सोनू, स्नेहानाथ, तृप्ति, वर्षा, निहारिका ने भाग लिया। गेम स्टॉल गु्रप में व्योम, आर्यन, वैभव, राम, सोनू, शुभम ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या गु्रप में दीप शिखा, सुभद्रा, कीर्र्ति, रोहित द्वारा भक्ति मय गीत प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रतिभागी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *