फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे 19वें सिनर्जी फेस्ट 2025 के पांचवें दिन पर सेमी फाइनल के परिणाम पर खेल प्रतियोगिता पहुंच गयी।
बैडमिंटन खेल में सेमीफाइनल में दिव्यांश, सोनू, धैर्य और सिद्धांत ने अपनी जगह बनाई। कैरम के सेमीफाइनल के लिए छात्रों से आदर्श, निश्चल और अनुपम पहुंचे एवं छात्राओं के समूह से करीमा और सैंडल पहुंची। 200 मीटर रेस में छात्राओं के समूह से 25 बैच से संध्या प्रथम स्थान, सृष्टि द्वितीय स्थान और मोहिनी 20 बैच से तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। 400 मीटर रेस में संध्या सृष्टि और प्रिया 25 बैच से क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर पहुंचे। 200 मीटर रेस छात्रों के समूह से शौर्य प्रथम स्थान, मनी द्वितीय स्थान और रमन तृतीय स्थान पर पहुंचे। 400 मीटर रेस में शौर्य 23 बैच से प्रथम स्थान पर आए, तुषार 25 बैच से द्वितीय स्थान पर, कमलनयन 19 बैच से तृतीय स्थान पर पहुंचे। टग ऑफ वार में छात्रों में 23, 24, 25 बैच के गु्रप नें जीत हासिल की, जबकि छात्राओं में तेजस गु्रप ने बाजी मारी।
सिनर्जी फेस्ट के पांचवें दिन सभी खेल सेमीफाइनल के शानदार परिणाम पर पहुंचे
