
* नवाबगंज, संकिसा, खिमसेपुर नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नगर पालिका सदर अध्यक्ष पद के लिए 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा भरा। वहीं नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष पद के लिए कमालुद्दीन, जाहर सिंह, बन्ने खां तीन लोगों ने नामांकन किया। सकिंसा बसंतपुर अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी की धनदेवी एवं खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर प्रताप सिंह ने नामांकन कराया।
नगर पालिका सदर अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 पर्चों की बिक्री हुई। वहीं कायमगंज पालिकाध्यक्ष पद के लिए 5 पर्चे बिके। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद आज कोई भी नामांकन पत्र नहीं बिका। शमशाबाद के लिए 2, कम्पिल के लिए तीन, मोहम्मदाबाद के लिए 4, नवाबगंज के लिए 7, खिमसेपुर के 1, संकिसा बसंतपुर के लिए 1कुल 29 अध्यक्ष पद के पर्चे बिके। सदस्य पद हेतु विधानसभा सदर से 14 , कायमगंज से 13 , कमालगंज से 8, शमशाबाद से 18, कम्पिल से 6, मोहम्मदाबाद से 3, नवाबगंज से 9, संकिसा बसंतपुर से 4 व खिमसेपुर से 1 कुल 76 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। विधानसभा सदर से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी एकता सिंह व दमयंती सिंह ने दो-दो पर्चे खरीदे। वहीं कायमगंज से भाजपा की संभावित प्रत्याशी सरस्वती वर्मा व सुमन गुप्ता ने दो-दो पर्चे खरीदे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही नामांकन प्रक्रिया पर डीएम व अपर जिलाधिकारी पैनी नजर बनाये हुए है। गुरुवार को कुल 124 सभासद पद के लिए नामांकन पत्र बिके। नगर पालिका/नगर पंचायतों के लिए कुल 76 नामांकन दाखिल किये।
