चौथे दिन भी तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल रही जारी

 हरजीत अरोड़ा ने पहुंचकर दिया समर्थन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। बार काउंसिल ऑफ प्रदेश की सदस्य पद की प्रत्याशी हरजीत अरोड़ा ने फर्रुखाबाद पहुंच कर समर्थन दिया।
शुक्रवार को तहसील सदर पहुंचीं हरजीत अरोड़ा ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के साथ अन्याय कर रही है, ऐसे नियम उपनियम बनाकर अधिवक्ताओं को बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक सरकार अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी भी लगातार धरने पर बैठे रहे। हड़ताल के चौथ दिन अधिवक्ताओं में आक्रोश दिखा चौथे दिन भी सब रजिस्ट्री कार्यालय में किसी प्रकार का कोई बैनामा संबंधी अन्य कोई कार्य नहीं हो सका। अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर साफ दिखा। अधिवक्ता पूरे रजिस्ट्री भवन में टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे। किसी भी अधिवक्ता ने बैनामा रजिस्ट्री पेश नहीं की। इस मौके पर सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, अतर सिंह कटियार, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, रविनेश यादव, पंकज राजपूत, संजय शाक्य, सुधीर सक्सेना, कुलदीप त्रिपाठी, राजेश वर्मा, संजय कटियार, राहुल दीक्षित, अतुल शाक्य, मंजेश सोमवंशी, गोकुलेश सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, अनुराग तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *