डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ 117 पर पुष्पांजलि सभा का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने बूथ संख्या 117  पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया। उन्होंने कहा कि जन संघ के बाद भाजपा को आगे बढ़ाने का काम डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया। हर कार्यकर्ता को सम्मान दिलाने व उसकी पहचान बनाने के लिए डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन्हें आगे किया। शून्य से शिखर पर पार्टी पहुंचाने में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान रहा। उनके बताये हुए रास्ते में पर चलने का आवाह्न किया गया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, रमेश चंद्र वर्मा, सनी राजपूत, बाबी सक्सेना, विशाल यादव, नौशाद मंसूरी, निहाल, अमन मंसूरी, नैतिक राजपूत, अनस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *