महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर में धूमधाम से निकाली गई महाकाल की पालकी यात्रा

जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर ऐतिहासिक प्राचीन महाभारत कालीन श्री पांडेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग शक्तिपीठ मन्दिर पांडेश्वर नाथ मंदिर से देवों के देव महादेव कालों के काल महाकाल की पालकी यात्रा बड़ी धूमधाम से शिव भक्तों ने नगर के मुख्य मार्ग पांडेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण से निकल गई।
महाकाल मंडली ने के भक्तों के द्वारा महाकाल का रुद्राभिषेक भोले बाबा एवं पार्वती माता का सोलह सिंगार, हल्दी रसम, मेहंदी, लोकगीत, मंगल गीत के साथ दुल्हन एवं दूल्हे का सिंगार किया गया। सुंदर आकर्षक दिव्य एवं भव्य रथ पर बैठाया तो महाकाल बाबा के पालकी में बिठाया गया। नगर में पालकी यात्रा रेलवे रोड, चौक, घूमना बाजार, नितगंजा बाजार, स्टेट बैंक, रेलवे रोड घूमती हुई पार्वती माता के दरवाजे श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंची। वहां बारातियों का स्वागत हुआ। रास्ते में भोले बाबा की बारात में देव दानव मानव भूत प्रेत चल रहे थे। उज्जैन क्षेत्र के डमरु और लगडे, घंटा, शंख, घडिय़ाल के द्वारा पूरा नगर शिव मय हो गया। जय महाकाल, जय शिव शंकर, जय भोलेनाथ से नगर गूंज उठा। नगर में जगह-जगह महाआरती प्रसाद विचरण किया गया। पालकी शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां थी श्री बालाजी महाराज, महाकाल की धुन, धर्म ध्वजा, शंकर पार्वती, महाकाली का अखाड़, काली शंकर के दर्शन पाकर धन्य हो गए। मंदिर पहुंचकर शिव पार्वती का उनकी सुंदर झांकी भक्तों ने मंगल गीत के भावनृत्य किया। प्रमुख पुजारी उमेश शर्मा ने महाआरती उतारी और भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा सृष्टि के देवता का सनातन धर्म के विवाह संस्कार देता है। हम सबको मानव जीवन की प्रेरणा देता है। हमारा प्रमुख उद्देश्य भारतीय संस्कृति का जन जागरण करना प्रमुख उद्देश्य जय महाकाल सबके जीवन मंगल में करते हैं। इस अवसर पर नगर के शिव भक्तों ने भाग लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान नेहरु रोड पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। स्वागत के दौरान जयप्रकाश, हरिओम, मुकेश, विनोद, नीरज आदि भक्तों ने पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रखर शर्मा, अनुज राजपूत, अरुण सक्सेना, अखिल, अभिषेक, अरुण अमित, कृष्ण श्लोक, अभीराल दीपिका, शिवानी मिश्रा, सुनीता, शिवांगी, मोहिनी गुप्ता, देव कुमार, तनिष्क सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *