Headlines

नव संवत्सर पर संस्कार भारती द्वारा पहली किरण को अघ्र्य देकर की गई मंगल कामना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने नव संवत्सर भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन सूर्य उपासना के साथ उगते सूर्य की पहली किरण को अघ्र्य देकर राष्ट्र के लिए मंगलकामना की।
मंगलवार को प्रात: काल संस्कार भारती के पदाधिकारी पांचाल घाट गंगा तट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास एकत्र हुए गंगा स्नान के बाद श्रीराम विविध कला केन्द्र के संस्थापक विजय दुबे उर्फ मटर लाल ने सभी का केसर चंदन से तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सृष्टि के देवता सूर्य की उपासना कर पहली किरण को अघ्र्य देकर सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: के साथ राष्ट्र के मंगल की कामना की गई।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के महन्त ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने कहा कि हमारे देश की सनातन संस्कृति बहुत पुरानी है, रामभक्त महाकवि तुलसीदास ने अखण्ड भारत की यात्रा के बाद ही अमूल्य ग्रंथों की रचना की। जनवरी अंग्रेजी नववर्ष है। भारतीय नववर्ष जो से प्रारंभ हुआ है। मटर लाल दुबे, सुरेंद्र पाण्डेय, डा0 नवनीत गुप्ता, दिलीप कश्यप, अखिलेश पाण्डेय, विमलेश मिश्रा, रविन्द्र भदौरिया, रोहित दीक्षित, राम मोहन शुक्ल, नयन पाण्डेय, प्रवेश वर्मा, डा0 ज्योति गुप्ता, प्रशांत कुमार मिश्रा, आदित्य दीक्षित, महेन्द्र गुप्ता, अरुणा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *