
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मन्दिरों का शहर (छोटीकाशी) में श्री राधाकृष्ण मन्दिरों में श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव प्रात: काल मंगला-दर्शन एवं पंचामृत के साथ अभिषेक श्री राधा सहस्त्रनाम, श्री राधा कटाक्ष, गोपाल सहस्त्रनाम वेदमंत्रों के द्वारा विद्वान पंडितो एवं गुरुकुल के बटुकों द्वारा वेेदमंत्र, स्वति वाचन के साथ अभिषेक, दिव्य एवं भव्य शृंगार दर्शन, छप्पन भोग, महा आरती एवं प्रसाद विवरण के साथ मंगल-गीत, बधाई गीत श्री राधारानी की जय कार के साथ मनाया गया। शक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड, श्री राधा माधव घमंडी कूचा, श्री ठाकुर लक्ष्मी रमण महराज रेलवे रोड, श्रीराधा गोपाल मंदिर धुमना, बाजार गोपीनाथ मंदिर खतराना, महाकाल मंदिर अंगूरी बाग, सहित अनेक मंदिरों में प्रात: काल मंगला-दर्शन विद्वान पंडितों एवं गुरुकुल के बटुको द्वारा वेद-मंत्र, स्वस्ति वाचन के साथ अभिषेक किया गया। महिला मंण्डल द्वारा मंगल-गीत, बधाई गीत, भजन-कीर्तन के साथ उत्सव मनाया गया। श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर में एवं गोपीनाथ मंदिर खतराना में अभिजीत मुहूर्त में श्री राधा जी का अभिषेक विद्वान पंडित प्रदीप पाण्डेय, आनन्द प्रकाश, सोनू त्रिपाठी, संजय ने स्वातिवाचनं, बटुकों द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया। डॉ0 मनोज महरोत्रा एवं अन्य भकगणों ने श्री राधा जी का पंचामृत से अभिषेक किया। महिला मण्डल ने बधाई गीत के साथ संकीर्तन में बढ़-चढक़र भाग लिया।
