चेक बाउंस के चल रहे मुकदमे में समझौता न करने पर जानमाल की धमकी का मामला
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रूस्तमपुर निवासी गौरव दुबे पुत्र अखिलेश चंद्र दुबे ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक २२ मार्च को प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया गया था। जिसमें मुस्तफा पुत्र आफाक खां निवासी खैम रैगाई, महफूज रजा पुत्र अशफाक खां निवासी सरफाबाद, गुलाम गौस पुत्र मोहम्मद शेर निवासी नवादा, इशरत खान पुत्र सोहराब खां निवासी भीखा नगला, राजकिशोर कटियार उर्फ राजू, चित्र ज्ञान सिंह निवासी जहानगंज के खिलाफ पूर्व में शिकायत की थी। जिसमें मुस्ताक खां, महफूज रजा, राज किशोर कटियार एवं बृजेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी बलीपुर पर चेक अन्दरित होने का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। न्यायालय द्वारा इन लोगों को सम्मन भेजा गया। जिस पर मुस्ताक खान, महफूज रजा, इशरत खां, गुलाम गौस एवं बृजेश कुमार आगबबूला हो गए। मुस्ताक खान बृजेश कुमार का गुर्गा 45 दिन से आकर मेरे कोल्डस्टोरेज में मेरी रेकी कर रहा है तथा फोन पर बार-बार कह रहा है पैसा ना देकर 4-5 लाख रुपए खर्च करके इसे खत्म कर देंगे या ट्रक चढ़वा या गोली मरवा देंगे। यह बात हमारे कर्मचारी मोनू शर्मा चौकीदार ने सुनी। दिनांक १० अप्रैल को मैं फतेहगढ़ जा रहा था। शशि कोल्ड के आगे रैगाई मोड़ के पास तीन चार अज्ञात लोगों द्वारा जो अपना चेहरा कपड़े से ढके हुए थे मुझे रोक कर तमंचा सीने पर लगाकर कहा तूने जो मुकदमे किए हैं उसमें समझौता कर ले या फिर मुकदमा वापस ले, नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा, तभी सडक़ पर कई मोटरसाइकिल आने से वहां से बाग में भाग गये। मैं अपने घर में अकेला हूं। बीवी और तीन छोटे बच्चे व वृद्ध मां हैं। मुस्ताक खान अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों से मुझे एवं मेरे परिवार को जान का खतरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 341, 506 मैं मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
एसपी के आदेश पर पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
