गणेश महोत्सव के छठे दिन मेडिकल कालेज में भजन संध्या पर जमकर झूमे भक्तगण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के छठे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बैच-2024 के द्वारा पूजन, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव के छठे दिन पूजन किया गया तथा शाम को, जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा, आरती गाकर और हाथ जोडक़र मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हुए, पूजा में हुई कमियों के लिए क्षमा याचना करते हैं और दक्षिणा चढ़ायी गई। सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। देर शाम 5 बजे से 7 बजे तक आतरी व भजन संध्या, प्रसाद वितरण तथा फूड स्टाल लगाये गये। फूड स्टाल गु्रप-1 पवन, अमन वर्मा, सौरव, रितेश, नवनीत सिंह, पियूष ने भाग लिया। फूड स्टाल-2 में शौर्य दीक्षित, विनोद ने प्रतिभाग किया। फूड स्टाल-3 में सुबोध, रामकरण, सरफराज, महेश, जितेन्द्र ने भाग लिया। फूड स्टाल-4 में फाजिल, रुपेन्द्र, फैयाज ने भाग लिया। फूड स्टाल-5 में राहुल कुमार सिंह, विशाल कुमार, वरुण, शिवम, आशू, अमित ने भाग लिया। फूड स्टाल-6 आदर्श जायसवाल, अभिषेक कुमार, अंकित आनंद, उत्सव सिंह ने भाग लिया। फूड स्टाल-7 में श्वेता, स्तुति, सोनम, तान्या, आफिया, नासरीन, रिशिका ने भाग लिया। फूड स्टाल-8 में इशिता, मानसी, महक, साक्षी, इप्शिता ने भाग लिया। फूड स्टाल-9 में स्वेच्छा, अंशिका, वैशाली, सरिता, प्रेरणा, रेखा ने भाग लिया। फूड स्टाल-10 में प्राची, शीलू, राजश्री ने भाग लिया। फूड स्टाल-11 में अर्पिता, आकांक्षा, तूहिना, दिव्या ने भाग लिया। गेम स्टॉल गु्रप में अर्पिता, शिल्पी, रेशिका, आदर्श जायसवाल, फैयाज, महक सिंह ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या गु्रप में महक, साक्षी, नवनीत, अनुपम, सत्यम, धु्रव, ईशत द्वारा भक्ति मय गीत प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रतिभागी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

2 सितंबर को हवन पूजन के साथ बप्पा को दी जायेगी विदाई

फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिवार द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का सप्तम एवं अंतिम चरण आज दो सितम्बर है। 02 सितंबर दिन मंगलवार प्रात: 9 बजे से श्री गणेश पूजा महोत्सव का पूजन एवं हवन प्रारम्भ होगा। सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, हॉस्पिटल स्टाप, कॉलेज स्टाप समयानुसार कॉलेज प्रांगण में पूजन, हवन एवं सिद्धिविनायक भण्डारे में उपस्थित रहे। सप्तम एवं अन्तिम चरण में पीजी छात्र छात्राओं द्वारा बैच 2022 के डॉ0 सिमरन, डॉ0 निधि, डॉ0 आकांक्षा, डॉ0 दीपाली, बैच 2023 के डा0 अभिषेक, डॉ0 अनल, डॉ0 प्राची, डॉ0 कविता, डॉ0 निशिता, डॉ प्रिया, बैच 2024 के डॉ0 सलोनी, डॉ0 अमृता, डॉ0 श्रेया, डॉ0 प्रियंका, डॉ0 श्रेया दुबे, डॉ0 रवि राव, डॉ0 रविश, डॉ0 विनीत, डा0 लव, डॉ0 शाहिद द्वारा पूजन समपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *