विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर अपना सुझाव दें: डीएम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/ 2047 अभियान के सम्बन्ध में शासन द्वारा 04 प्रबुद्धजनों सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्त आईपीएस आर0के0एस0 राठौर, सेवानिवृत्त प्रो0विनोद कुमार, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता लो0नि0वि0 अजय गंगवार को नामित किया गया है। नामित प्रबुद्धजन का 11 व 12 दिसम्बर को जनपद में संवाद/ बैठक/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
डीएम ने बताया है कि 11 सितम्बर को प्रबुद्धजन पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों विभिन्न क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध, पुरुस्कार प्राप्त गणमान्यजनों के साथ संवाद करेंगे। 12:30 से 01 बजे तक महिला समूहों, श्रमिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संगठन के साथ संवाद, 01 बजे से 01:30 तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के साथ संवाद, विकास भवन सभागार में 02:30 से 03:30 तक जनपद के अग्रणी कृषको, कृषि वैज्ञानिको व ए0पी0ओ0 के सदस्यों के साथ संवाद, 03:30 से 04 बजे तक व्यवसायियो व उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे। 12 सितम्बर को प्रबुद्धजन पूर्वान्ह 11 बजे से नवाबगंज में क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, सभासदों, प्रधानों एवं अन्य क्षेत्रीय जनता से संवाद करेंगे व फीडबैक प्राप्त करेंगे।
उन्होने बताया है कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047 हेतु विकसित उत्तर प्रदेश के लिये क्यूआर कोड स्कैन करें पोर्टल ओपेन कर पोर्टल पर दिये गये सुझाव फार्म के बटन पर जाये। बटन पर क्लिक कर मोबाइल नम्बर दर्ज करें, मोबाइल पर ओटीपी आऐगा, उसे पोर्टल पर भरें, एक फार्म खुल जायेगा जिसे भरना होगा। अपने सुझाव लिखकर या बोलकर दर्ज करें। सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद फार्म सबमिट करें। दिये गये सुझाव से सुझाव की समीक्षा कर नीतियों का निर्माण होगा। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का रोडमैप तैयार होगा। मूल्यवान सुझाव देने वाले सम्मानित किये जायेगें। हर नागरिक को पोर्टल पर सुझाव देने का अधिकार है, पोर्टल पर सुझाव देना आसान एवं पूर्णत: नि:शुल्क है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व 03 थीम व 12 सेक्टरों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन दो दिवसीय दौरे पर
