फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना कम्पिल पर दिनांक 12.05.2025 को 01 नफर अभियुक्त अन्तराम यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 अवैध निर्मित व 06 अद्र्धनिर्मित शस्त्र सहित कुल 30 अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किये गये थे तथा उसका साथी अभियुक्त रामपाल शर्मा पुत्र कल्याण सिंह निवासी दहारपुर थाना दातागंज बदायंू भागने में सफल रहा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 74/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम बनाम अन्तराम यादव उपरोक्त व भागा हुआ अभियुक्त रामपाल शर्मा उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त अन्तराम यादव को थाना क्षेत्र कम्पिल से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अवैध शस्त्र बनाने के मामले में एक गिरफ्तार
