एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में एनकाउंटर में एक गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी हमलावर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान आरोपी इशांत के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंशात उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान इशू गांधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *