लखनऊ: पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। लखनऊ पुलिस की किसान पथ के पास कुछ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य बदमाश मौका देख फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश गोकशी की घटना में शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले दुबग्गा थाना क्षेत्र के चौकी अंधेपुर छीतर में गोकशी की घटना हुई थी। सूचना मिली थी कि आरोपी जाखकर बाग के आसपास कहीं ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पता चला कि आगे अंडरपास के पास कुछ लोग ऐसी ही वारदात को अंजाम देने वाले हैं। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग एक कार में सवार होकर भाग रहे हैं। अंडरपास के नीचे थोड़ा आगे जाकर तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए। भागते समय उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जबावी फायरिंग की। एक आरोपी को गोली लगी और बाकी दो भाग गए। पिछली घटना में चार लोगों के नाम सामने आए थे, जिन्हें अंजाम देने वालों में आज की मुठभेड़ में हरदोई जिले के बसीम नाम के एक शख्स को गोली लग गई। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी भी कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *