बाइकों की आमने सामने टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल,

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान-अजगैन मार्ग पर पुछडा तिराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकवा मऊ, निवासी हर्षित द्विवेदी पुत्र शिवशंकर द्विवेदी जो किसी काम से हसनगंज गए थे । जिसके बाद वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अजगैन की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जहां गम्भीर रूप से घायल को हसनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
जबकि दूसरे मोटरसाइकिल सवार धौरा निवासी सुखवीर 20 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।
मृतक सुखवीर अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मोहान-पुछड़ा तिराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हुई, जिसमें सुखवीर की मौके पर मौत हो गई और हर्षित द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *