टै्रक्टर व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा रेफर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। टै्रक्टर व बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया व हालत बिगडऩे पर घायल को लोहिया रेफर कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा निवासी 27 वर्षीय इनजमामुल पुत्र जब्बार किसी कार्य से गुरसहायगंज गये थे। वापस अपने साथी अरशद पुत्र नौशाद के साथ लौट रहा था, तभी रजीपुर के पास कमालगंज से गुरासहायगंज की तरफ जा रहे टै्रक्टर की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें इनजमामुल की मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने इनजमामुल को मृत घोषित कर दिया। हालत बिगडऩे पर अरशद को डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंच गये और शव को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *