बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक गंभीर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हरदोई में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अवनीश कुमार पुत्र रणवीर सिंह (३७) व गोविन्द (३५) निवासीगण गढिय़ा थाना राजेपुर रुपापुर हरदोई जिले से वापस आ रहे थे। रुपापुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से उनकी बाइक टकरा गयी। जिससे अवनीश गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हरदोई में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया में भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *