जेल में निर्मित एक हजार काऊ कोट गौशालाओं को सौंपे गये

जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के इस कार्य की प्रधानामंत्री कर चुके है सराहना
सभी गायों को पहनाये जायेगें काऊ कोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह के आदेश पर जेल में कटे-फटे पुराने कंबलों एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जूट की बोरियों से निर्मित एक हजार काऊ कोट जनपद की विभिन्न गौशालाओं में रह रहे निराश्रित गौवंशों को सर्दी से बचाव हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज गौतम, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 भूपेंद्र को उपलब्ध कराए गए। इस संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जेल में बंदियों द्वारा युद्ध स्तर पर गौवंशों को सर्दी से बचाने के लिए श्रम करके काऊ कोट बनाए जा रहे। काऊ कोट को बनाने में जूट बोरी के अतिरिक्त अन्य सभी व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जा रहे है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज गौतम ने बताया कि निराश्रित गौवंशों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था जेल और जिला प्रशासन के सहयोग से केवल जनपद में ही की गई है, अन्य किसी जनपद में ऐसी व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। कार्यक्रम में जेल से एक हजार काऊ कोट की पहली खेप को जिला पशुधन विभाग की गाडिय़ों के माध्यम से विभिन्न गौ-शालाओं में भेजा गया गया। जेल से काऊ कोट लदी गाडिय़ों को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 नीरज गौतम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जनपद की गौशालाओं को रवाना किया। सीवीओ ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के ऐसे पुण्य कार्य की प्रशंसा की। बताते चले कि जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के इस कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में कर चुके है, तब से लगातार जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद इस कार्य में अनवरत रूप से लगे हुए है। जल्दी और अधिक मात्रा में काऊ कोट का निर्माण कर गौशालाओं में भिजवाया जाएगा। जिससे निराश्रित गौवंशों को सर्दी से बचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *