दहेज हत्या में दादा-दादी के साथ एक वर्ष का बालक भी गया जेल

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। दहेज हत्या के मामले ने एक बच्चे को भी बिना किसी अपराध के जेल जाना पड़ा। मां की मौत के बाद दादा, दादी और पिता के जेल जाने से बच्चे को भी जेल में रहना पड़ेगा। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी नीरज की शादी काजल के साथ हुई थी। 15 अप्रैल को काजल का शव फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। काजल की मां देवकली ने दामाद नीरज, उसके पिता गुड्डू, मां सदासुखी और ननद सुधा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नीरज, गुड्डू और सदासुखी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया। वहीं काजल के एक वर्ष का बालक आरव को ननिहाल पक्ष के लोगों ने अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके चलते मासूम को भी मजबूरी में जेल जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *