उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्कॉर्पियो बोलोरो की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे बोलोरो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वही स्कॉर्पियो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र बांगरमऊ भर्ती कराया गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ की ओर जा रही स्कॉर्पियो ग्राम उम्मर खेड़ा के सामने हफीजाबाद चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप से डीजल डलाकर आ रही अनियंत्रित बोलोरो की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे ग्राम दर्शनखेड़ा निवासी बोलेरो चालक विमल पाल 55 वर्ष पुत्र जगदीश की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही स्कार्पियो सवार चालक सहित घायल दो लोगों को इलाज के लिए बांगरमऊ भेजा गया।वही बोलोरो चालक को सी एच सी फतेहपुर चौरासी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्कॉर्पियो व बोलोरो की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
