शाहाबाद हरदोई, समृद्धि न्यूज। बुधवार की आधी रात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर में ग्राम वासियों के बीच रात्रि चौपाल लगाई। एसपी मीणा ने मौजूद लोगों से कहा कि हम सबकी निगरानी,गांव की जिम्मेदारी,ही लोगों को गांव में विभिन्न प्रकार की घटनाओं से बचा सकती हैं। थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम हुसेपुर में उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल की। जिसमें सड़क सुरक्षा,मिशन शक्ति, साइबर अपराध तथा ग्राम में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी/प्रकाश के बारे में विस्तृत चर्चा की।एसपी ने आगामी ग्राम प्रधानी के चुनाव के सम्बंध में अपराधियो पर नज़र, इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया।उन्होंने ग्राम प्रहरियों को कम्बल व टार्च भी वितरित किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण व थाना प्रभारी शाहाबाद जितेंद्र प्रताप सिंह के अलावा ग्राम प्रधान राकेश पाण्डे,अमर पांडे सहित तमाम ग्राम वासी मौजूद रहे।
