मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली इग्नू द्वारा तीन सौ से अधिक पाठयक्रम संचालित: डॉ0 अनिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को डीएन कालेज स्थित अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ0 अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि लखनऊ के पिछले लगभग ३६ वर्षोँ में अभूतपूर्वक प्रगति की है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम द्वारा 300 से अधिक पाठ्यक्रम इग्नू द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। इनमें परास्नातक डिग्री, परास्नातक डिप्लोमा, स्नातक डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स सम्मिलित हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 2729 डी.एन. कालेज फतेहगढ़ में हिन्दी, अंग्रेजी लोक प्रशासक ग्रामीण विकास अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र में एम.ए., एम.कॉम, एम.एस. डब्लू, बी0ए0, बीकॉम, बी.एस. डब्लू, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन स्नातकोत्तर डिप्लोमा, भोजन एवं पोषण प्रमाण पत्र तथा प्राथमिक विद्यालय गणित शिक्षण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम उपलब्ध है। इग्नू की प्रवेश नीति जब चाहो तब प्रवेश पाओ के अंतर्गत दो प्रवेश सत्रों जनवरी एवं जुलाई के अंतर्गत छात्र वर्ष भर में कभी भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू परीक्षा केंद्र जिले में बनाया गया हो, वहां से परीक्षा दी जा सकती है। जुलाई सत्र की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम फार्म जमा करने की तिथि ३० जून २०२३ है। डाक्टर मिश्रा ने बताया कि हर गांव से कम से कम पांच पुरुष अथवा महिलायें उच्चतर शिक्षा से जुड़ें। इग्नू में योग जलवायु परिवर्तन पर्यटन, फारसी भाषा, जापानी भाषा, जर्मन भाषा, सांस्कृतिक भाषा, कोरियाई भाषा, फैशन डिजायनर, आदिवासी अध्ययन सहित कई कार्यक्रम उपलब्ध है। इसकी जानकारी बेबसाइट पर उपलब्ध है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग, मुकेश राठौर, डॉ0 विनोद तिवारी, विनीता वर्मा, डॉ0 हरशिवनाथ गुप्ता, डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ0 सतेंद्र कुमार, डॉ0 मोहम्मद अमीन, राम नरेश यादव, डॉ0 अजहर आलम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *