फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के रेलवे रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ओपन स्कूल-डे कार्यक्रम को आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर 11वीं कक्षा के बच्चों व उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
यहां बच्चों को नई शिक्षा पद्वति में आये आधुनिक विषय व आधुनिक तकनीकी के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें करीब 500 बच्चों व अभिभावकों ने स्कूल को बारीकी से देखा और काफी प्रशंसा की। करीब 200 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी। जिसका परिणाम चार दिन बाद घोषित किया जायेगा। जिन छात्रों ने पहले प्रवेश परीक्षा दी थी। उनका आज प्रवेश सुनिश्चित कर दिया गया। आपेन स्कूल-डे कार्यक्रम में तरह-तरह की एक्टिविटी, म्यूजिक, गेम, क्राफ्ट, लैब व अन्य क्रियाकलापों के जरिये स्कूल का परिचय करवाया गया। प्रबंधिका निमिषा गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना व उपप्रधानाचार्य रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ओपन स्कूल-डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
