फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। दूसरे चरण के चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही जिसमें प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में मतदाता को अपने ओर आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ढोल नगाड़े बजाकर अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं, जो की आचार संहिता का उल्लंघन है। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर जाकर वोट मांग सकते है जो भी प्रत्याशी अगर ढ़ोल बजाकर वोट मांग रहे है तो वह आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
आचार संहिता की खुलेआम उड़ायी जा रही धज्जियां
