मेरापुर । फर्रुखाबाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के अथक प्रयास से फर्रुखाबाद से संकिसा रोडवेज बस का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
शुक्रवार की सुबह 7 बजे नवगठित संकिसा बसंतपुर नगर पंचायत पुनपालपुर के ग्राम प्रधान दीपक राजपूत व भिक्षु चेतसिक बोधि ने संकिसा तिराहा पर रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया।
बस चालक राजेश राठौर ने बताया कि यह बस सुबह 7 बजे संकिसा तिराहे से चलकर नीबकरोरी,मोहम्मदाबाद होकर फर्रुखाबाद पहुंचेगी। जो पुनः वापस होकर शाम पांच बजे संकिसा आ कर रुकेगी।
वहीं बोधि पुस्तकालय महा समता बुध्द विहार संकिसा के अध्यक्ष के भिक्षु चेतसिक बोधि ने बताया कि संकिसा से फर्रुखाबाद तक फिर से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है।
इससे बौद्ध भिक्षु व बौद्ध अनुयायियों को बौद्ध नगरी संकिसा आवागमन में सहूलियत मिलेगी।और उनका किराया भी कम खर्च होगा।
रोडवेज बस पुनः चलने पर संकिसा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि विगत वर्षों पूर्व संकिसा से फर्रुखाबाद तक रोड़वेज बस चलती थी।जो किसी कारण वश बंद हो गई थी क्या इसे अधिकारियों की लापरवाही माना जाए या रोडवेज बसों की संख्या कम हो जाना माना जाए।यह कहा नहीं जा सकता है।
