बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़ित के पति का लिंग काट दिया. टना बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक, एक महिला खेत में चारा काटने गई थी, तभी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने घर लौटकर पूरी घटना अपने पति को बताई. इसके बाद महिला का पति आरोपियों से शिकायत करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर धारदार हथियार से उसका लिंग काट दिया.
पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह खुद को संभालते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल पीड़ित को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना शिकारपुर प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार इस घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि अरोपियों को पुलिस कब गिरफ्तार जेल भेजती है।
