यूपी में सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की जांच के लिए आदेश जारी

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। योगी सरकार ने यूपी में निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों आदि की सघन जांच के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कल एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। एबीवीपी की सभी मांगों पर सरकार से सहमति बनने के बाद आज आदेश जारी हुआ है।
यूपी में विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जांच की जाएगी। सीएम योगी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। हर मंडल में विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम हर जिले में जाकर गहनता से जांच करेगी। जांच के बाद 15 दिन में शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी। अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *