
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटावा के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद को १९३ विधानसभा अमृतपुर का संगठन प्रभारी नामित किया है। फुरकान अहमद ने शनिवार को फर्रुखाबाद पहुंचकर पार्टी के निर्देशानुसार अमृतपुर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह गौर व विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप भोला के साथ बैठक कर जानकारियां लीं। साथ ही उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विधानसभा अमृतपुर का कार्य अच्छा है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सचिव ईश्वर दयाल, सेक्टर प्रभारी शिवपाल यादव व मुख्तार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
