शारीरिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

समृद्धि न्यूज़ लखनऊ।शारीरिक स्वच्छता को लेकर सोमवार को एकत्व वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिले के रहीमाबाद और मैलिहाबाद क्षेत्र में आयोजित हुए इस जागरूकता कार्यक्रम मे रहीमाबाद गांव की करीब सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुई।कार्यक्रम में शारीरिक स्वच्छता को लेकर महिलाओं को जागरूक किया और सेनिट्री पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा मौजूद महिलाओं को बताया गया कि वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन,एकत्व वेलफेयर फाउंडेशन,मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार और मासिक धर्म से जुड़े कलंक को मिटाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।फाउंडेशन की नवीनतम पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना है,जो किफायती मासिक धर्म उत्पादों तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती हैं। कार्यक्रम के दौरान,एकत्व वेलफेयर फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं की सहायता की और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता की प्रथाओं और सैनिटरी पैड के उचित उपयोग के बारे में शिक्षित किया गया।कार्यक्रम में वर्जनाओं को तोड़ने और एक सहायक वातावरण को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया।इस दौरान फाउंडेशन के सीईओ आयुष,अनुश्री,आकृति,संकेत कुमार व कंचन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में फाउंडेशन के पदाधिकारी व महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *