कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक संसाधन केंद्र्र कायमगंज पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर सांसद एवं नगर पालिकाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
ब्लॉक कायमगंज के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केदों की कार्यकत्रियों द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भय मुक्त वातावरण मेें शिक्षा प्रदान की जाए, को विस्तार पूर्वक बताया गया। सुनील सिद्धार्थ ने नारी शिक्षा के सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। आर्येंद्र कुमार सिंह (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ) ने बाल वाटिका के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंक की दक्षता प्राप्त करने पर विचार व्यक्त किये। मुकेश कुमार राजपूत द्वारा वंडर बॉक्स को विस्तार पूर्वक बताया। मुकेश कुमार ने बताया कि वंडर बॉक्स में 26 प्रकार के आइटम समाहित हैं। जिनमें जानवर पहचानए, फल और सब्जी पहचान, गिनती पेटी, वर्णमाला, आकार सुडोकू, प्यासा कौवा, 10 व्रत पहेली, गुडिय़ा बनाना, पिंक बोर्ड और पहेलियां, जोड़ बनाओ, जानवरों के हाथ पैर पहचान, देखो और करो आदि को विस्तारपूर्वक बताया तथा उन्होंने बताया कि नवीन शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 88000 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को वंडर बॉक्स की सुविधा प्रदान कराई गई है। वंडर बॉक्स का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भय मुक्त वातावरण, बच्चों में समझ को विकसित करना और विकसित समझ को दूसरों के साथ साझा करना प्रमुख है। ओमप्रकाश पाल (खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज) ने बताया कि पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाना लक्षित है। पालिकाध्यक्ष शरद गंगवार ने बच्चों के विकास में सहायक तथ्यों पर प्रकाश डाला एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा अध्यापकों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप लोग विषम परिस्थितियों में भी बच्चों के हित में कार्य करते हैं। क्षमा शर्मा सीडीपीओ कायमगंज ने सरकार द्वारा चलाई जा रही आंगनबाड़ी बच्चों के लिए योजनाओं को बताया। सांसद ने छोटे-छोटे बच्चों के विकास में सहायक क्रियाकलापों को बताया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियां को भी गिनाया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद बीडीओ कायमगंज, अमरदीप दीक्षित भाजपा जिलामंत्री उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त निर्देश गंगवार (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक कायमगंज), आर्येद्र सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ), संदीप वर्धन, जसविंदर सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार राजपूत, अनुराग पाठक, अमीर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, उदय यादव, रुचि गंगवार, असमीनाज, मालती देवी, जुल्फिकार अहमद एवं समस्त बीआरसी स्टाफ मौजूद रहा।
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
