फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर के स
भागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने की। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 76 शिकायतें आई। जिसमें से पांच का ही मौके पर समाधान किया जा सका। थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी श्री निवास ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं थाना मोहम्मदाबाद के ग्रामीणों ने शिकायती पर देकर कहा है कि गांव में ग्राम पंचायत व विद्यालय के निकट कूड़ाघर बनवाया जा रहा है जिसे रोका जाए। थाना जहानगंज के रहने वाले संजू पुत्र राम प्रकाश ने कहा है कि गांव के चकमार्ग कर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। समाधान के बाबू कुलदीप सक्सेना ने बताया कि 76 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से पांच का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
