
कपड़े रखाने के चक्कर में एक की बच गयी जान, पुलिस को घटना स्थल से मिला गायब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा स्नान करने आये चार दोस्तों में से तीन बाढ़ के गहरे पानी में चले गये। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक का शव बरामद कर लिया, जबकि दो युवकों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के ग्राम देवरामपुर असल्तनगर निवासी 22 वर्षीय आशू मिश्रा पुत्र दीपक मिश्रा अपने दोस्त नवनीत यादव पुत्र छत्रपाल 18 वर्षीय जो कि बी-फार्मा का छात्र है व 19 वर्षीय अमन यादव पुत्र विमल कुमार निवासी रामपुर बैजू छिबरामऊ के साथ बाइक से गंगा नहाने पांचाल घाट आया था। तीनों दोस्त दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा स्नान कर रहे थे, तभी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। लोगों को डूबता देख लोगों ने चीखपुकार शुरु कर दी। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये और गोताखोरों की मदद से आशू के शव को बरामद कर लिया। वहीं दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। वहीं चौथा साथी सूरज जो स्नान करने वाले साथियों के कपड़ों को रखा रहा था। जिसके चलते वह नहाने नहीं गया। घटना के समय वह पुलिस को मौके पर नहीं मिला। कपड़ों के पास मिले फोन से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
