डियूटी के दौरान सोते मिले चौकी प्रभारी प्रताप सिंह लोधी निलंबित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ड्यूटी के दौरान सोते मिले पखना चौकी प्रभारी प्रताप सिंह लोधी को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी के खिलाफ मिली शिकायतों और सर्राफा दुकान में हुए बड़े चोरी कांड के बाद यह कठोर कदम उठाया गया। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की तैनाती नहीं की गई है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रताप सिंह की थाने से पुलिस लाइन के लिए रवानगी करा दी गई है। उधर पुलिस अब भी चोरी की वारदात का सुराग नहीं लगा पाई है। अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। बीते दिनों पखना पुलिस चौकी के ठीक निकट स्थित सर्राफा दुकान में लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं। घटना के वक्त पड़ोस में मौजूद चौकी पर पुलिसकर्मी सोते रह गए, जबकि कुछ ही दूरी पर चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *