तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है, आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोशिएशन के अध्यक्ष और सचिव के समक्ष समस्याओं को रखा।
गुरुवार को तहसील सदर बार एसोशिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं का दर्द छलका अलग-अलग मामलों में अधिवक्ताओं ने अपनी पीड़ा को व्यक्त किया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि तहसील सदर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां बिना दक्षिणा के कोई कार्य नहीं होता है। तहसीलदार कार्यालय से लेकर नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी चलती है, जिसका कोपभाजन जनता को बनना पड़ता है। तहसील सदर बैनामा दाखिल खारिज की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। बैनामा के परवाना कंप्यूटर में फीड नहीं होते हैं और तहसील सदर में अलग-अलग पटलों बाबुओं की मनमानी चलती है कई गांवों की खतौनी अभी तक फीड नहीं हुई है और न ही अगर फीड हुई भी है तो नामों में त्रुटि तथा गलत हिस्सों को चढ़ाया गया है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष अतर सिंह कटियार ने कहा कि अगर अधिवक्ता स्वयं नियम का पालन करे तो कार्य सही से होते रहेंगे। सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण में तहसील सदर के दस्तावेज लेखकों से बात करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए हड़ताल तक की जाएगी। बैठक में उमाशंकर कटियार, नरेश गुप्ता, मनोज यादव, रविनेश यादव, विकास सक्सेना, राहुल दीक्षित, हेमराज राजपूत, रुखमंगल सिंह चौहान, ब्रजेश यादव, प्रदुम्न गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *