आज का आलू भाव
आज आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद में आमद बढ़ी लगभग 70 मोटर रही भाव में 100 की गिरावट रही , आज सामान्य गड्ड आलू 501 से 601 रुपए कुंतल , छट्टा आलू 681 से 751 रुपए कुंतल में ज्यादातर बिक्री हुई है लिवाली सुस्त रही ।
अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने एक जेसीबी एवं टैक्टर ट्राली पकड़ी
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ लिया और उन्हें लाकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अवैध खनन हो रहा है। लेखपाल को सूचना…
मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 23 अप्रैल से.
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए कर्मियों का प्रशिक्षण 23अप्रैल से लेकर 9 मई तक सेंट एंथोनी स्कूल नेकपुर में होगा। अलग-अलग चरणों में होने वाला यह प्रशिक्षण प्रथम चरण में 23 से लेकर 25 अपै्ल तक, द्वितीय चरण में 6 से…
छेड़छाड़ व मारपीट में युवक पर मुकदमा दर्ज
मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव छछोनापुर निवासी दीपक पुत्र बृजपाल सिंह के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मंगलवार को पीडि़ता अपने चबूतरे पर बर्तन धो रही थी, तभी दीपक आया और बुरी नियत…
डा0 दास को क्लीन चिट देने वाली जांच कमेटी पर मोटी रकम लेने का आरोप
*अधिवक्ता ने फिर डीएम से उच्च स्तरीय जांच कराने की लगायी गुहारफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चिकित्सक पर अभी तक कार्यवाही न होने के मामले में अधिवक्ता ने फिर एक बार जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की मांग करते हुए पूर्व जांच अधिकारियों पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाया।दिये गये शिकायती पत्र में…
जिले में मंगलवार को मिले कोरोना के 17 मरीज, संख्या हुई 42…..
*कुल मरीजों की संख्या हुई 42, अब भी चेत नहीं रहे नागरिकफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोरोना जनपद में लगातार पैर पसारता चला जा रहा है। विभिन्न अस्पतालों में हुए टेस्टों में मंगलवार को 17 नये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिनमें से एक को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांकी होम आइसोलेशन में है…
परमात्मा की भक्ति पर सभी का समान अधिकार: आचार्य राधाकृष्ण.
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान की भक्ति पर छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी का समान अधिकार है। सभी अपने प्रभु को अपनी भावनायें समर्पित कर सकते है। प्रभु समदर्शी है। उनकी निगाह में भक्त सिर्फ भक्त है। बड़ा-छोटा, ऊंच-नीच कुछ भी नहीं। यह बात आगरा से आये कथाव्यास राधाकृष्ण शुक्ला ने श्रीमद् भगवत गीता के पाठ के दौरान…
एकजुट रहें हिन्दू, तभी बन सकेगा हिन्दू राष्ट: कौशिक
*विशाल हनुमान मूर्ति की महाआरती में भक्तों का जमावाड़ाअमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में स्थित विशाल बाबा बजरंगबली की मूर्ति पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सप्ताहिक मिलन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ का बजरंगबली की महाआरती की।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन…
बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी से होगी सपा की जीत: रीबू श्रीवास्तव
*सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का नगर में जोरदारी से स्वागत*बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चाफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का नगर में जोरदारी से स्वागत किया गया। इस दौरान डा0 अरविन्द गुप्ता के निवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन…
