महाशिवरात्रि पर पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के गूंजते रहे उद्घोष
भारी भीड़ देख पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। आस्था का जनसैलाब पूरे दिन उमड़ा रहा। सुबह से ही भक्तों ने पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक दुग्ध, मेवा, बेलपत्री, धतूरा, फूल, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन किया।…
