प्रधान का शांतिभंग में चालान, एसडीएम ने खारिज की जमानत
फर्रुख्राबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत राईपुर चिनहटपुर के ग्राम प्रधान समी खॉ का पुलिस ने किया 151 में चालान किया। पुलिस ग्राम प्रधान को कायमगंज तहसील परिसर न्यायालय उपजिलाधिकारी के यहाँ जमानत के लिए लेकर आयी थी। जहां अधिवक्ता सुखवीर यादव ने जमानत भरकर अपने भाई एडवोकेट गुरुदेव के साथ न्यायालय उपजिलाधिकारी के यहां भेजा।…
