लेंटर तोड़ रहे मजदूर की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

आक्रोशित परिजनों व गामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
भट्टा स्वामी पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव पीएम के लिए भिजवाया

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी दिलदार पुत्र कमालुद्दीन उम्र 30 वर्ष की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गईस जब वह भा मालिक के आदेश पर भे के पुराने जर्जर आवास तोड़ रहा था। अचानक आवास भरभरा कर गिर गया और मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी, तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गम्भीर रुप से घायल मजदूर को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया और अक्रोशित परिजनों ने भे के सामने मुख्य मार्ग चिलसरा पर शव रखकर आर्थिक मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही चिलसरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल कर परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भट्टा मलिक द्वारा हीला हवाली तथा लापरवाही बरते जाने पर परिजन उग्र हो गये। मृतक परिवार की महिलाएं हंगामा कर आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रही थी। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात भी कह रही थी। काफी समय तक हंगामे की स्थित बनी रही। घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दी गयी। चिलसरा चौकी प्रभारी मोर्चा संभाले हुए परिजनों को समझा बुझाकर कार्यवाही का भरोसा दे रहे थे, जबकि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में चिलसरा चौकी प्रभारी ने परिजनों को समझा बुझाकर तथा आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने तथा उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। तब परिजन शांत हुए और पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दिलदार उम्र 30 वर्ष की पत्नी नरगिस बेगम, मां नफीसा, पुत्र साहिल एवं पुत्रियों में माहिरा, तानवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *