एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

गार्ड ने शव को कब्जे में लेकर स्टेशन अधीक्षक कायमगंज को सौंपा
घटना की दर्ज कराई रिपोर्ट, ट्रेन अनवरगंज से कासगंज जा रही थी
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को अनवरगंज से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15037 शमशाबाद स्टेशन से कायमगंज के लिए रवाना हुई। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अद्दूपुर के पास अंडरपास पोल संख्या 157/14 जहां ट्रेन के गुजरते समय एक अधेड़ रेलवे ट्रैक के ऊपर लेट गया। परिणामस्वरुप अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गार्ड जी0एल0 मीणा ने शव को कब्जे लेकर ट्रेन में रखा तथा कायमगंज रेलवे प्रशासन को सौंपकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर कायमगंज स्टेशन अधीक्षक जयचंद्र मीणा ने शव की शिनाख्त के लिए रेलवे स्टेशन पर रखवाकर मीमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया। बताया गया है ट्रेन दुर्घटना में अधेड़ का शव विकृत हो गया था। जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। मृतक गहरे हरे रंग का लोअर, नीले रंग की सैन्डो बनियान पहने था। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही थी। बता दें घटना की सूचना के बाद मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कस्बा फैजबाग पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। ग्राम प्रधान पंकज यादव ने बताया अंडरपास के पास अनवरगंज से कासगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन जिसके आगे 40 वर्षीय युवक लेट गया। जिससे युवक की मौत होने की सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *