महाकाल मण्डली द्वारा नगर में धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाकाल मंडली द्वारा पालकी यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर से रेलवे रोड चौक नेहरू रोड नितगंजा स्टेट वैक रोड होती हुई मठिया देवी मंदिर से पण्डाबाग तक निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तगण बम-बम भोले, महाकाल के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। मठिया देवी मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान भोलेनाथ की पालकी का स्वागत एवं आरती की गई। पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में सम्पन्न हुई महाआरती पंडित राजेश शर्मा ने विधि विधान से सम्पन्न करायी। जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ व पुष्प वर्षा की गई। महाकाल मण्डली की पालकी यात्रा में चौक पर फूल मालाओं से भगवान भोलेनाथ का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। नेहरु रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान के बाहर निमिष टंडन से शोभायात्रा का स्वागत किया। नेहरु रोड पर विनयाश होटल के बाहर व्यापारी नेता संजय गर्ग व अभिषेक त्रिवेदी ने पालकी यात्रा पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर उमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रखर पांडे, अनुज राजपूत आदि ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *