पांचाल सेवा नगरी द्वारा मेला रामनगरिया में भण्डारे का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में पांचाल सेवा नगरी संस्था की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु सन्यासियों व कल्पवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। मेला रामनगरिया में यह संस्था का दूसरा कल्पवास है। प्रत्येक कार्यकर्ता कल्पवासियों की सेवा सहयोग तथा गंगा स्वच्छता के लिए समर्पित है। इस मौके पर प्राचार्य शालनी, शिल्पी सिंह, नीरज, मनीष वर्मा, अमन, सुमित कुमार, विकास, नरसिंह कश्यप, अमित प्रकाश, अंशु, वैभव सक्सेना, नितिन गुप्ता, संदीप आर्य आदि मौजूद रहे। संस्था संरक्षक जगदीश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *