फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम गणेश महोत्सव का आयोजन राधा गोपाल मंदिर घुमना पर भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित करके प्रारम्भ किया गया। आचार्य गिरिजा शंकर दीक्षित ने हवन पूजन के साथ में भगवान गजानन की प्राण प्रतिष्ठा कराई। संध्या पाण्डेय और राज गौरव पाण्डेय यजमान के रूप में रहे। इस वर्ष के गणेश 11 दिन के विराजमान कराये गये है। प्रतिदिन के कार्यक्रमों का आयोजन संस्था के कार्यकताओं द्वारा किया जाता रहेगा। जिसमें काव्य पाठ, सुंदर काण्ड पाठ, गणेश की छटि, नाट्य प्रस्तुति आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अन्तिम दिन विशाल प्रस्थान यात्रा नेहरू रोड घुमना से होती हुई पांचाल घाट तक पहुंचेगी। जिसमें विशाल जन समूह शामिल होगा। गाजे बाजे के साथ भगवान गजानन को उनके धाम तक विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई। जिसमें राज दीपक पांडे, राशि, अर्चना पाण्डेय, यश पाण्डेय, रामजी राजपूत, रितुल वर्मा, राकेशनंद, भानू गुप्ता, मोहन तिवारी, अमित सक्सेना, धीरज मौर्या, सत्या आदि लोग मौजूद रहे।
पंचम गणेश महोत्सव हवन पूजन के साथ शुरु
