पंचायत सहायक पर ब्लैकमेलिंग व धमकी का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंचायत सहायक ने दूसरे पंचायत सहायक पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया। कमालगंज क्षेत्र गौसपुर के पंचायत सहायक पर प्रताडि़त करने ब्लैकमेलिंग करने का दूसरे पंचायत सहायक ने आरोप लगाया। आरोप है कि गौसपुर पंचायत सहायक ब्लॉक में बैठकर अधिकारियों की मिली भगत से दलाली करता है। अधिकारियों के साथ सांठगांठ के चलते गौसपुर पंचायत सहायक के हौसले बुलंद है। गौसपुर पंचायत सहायक ने गदनपुर देवराजपुर पंचायत सहायक का महिला के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पंचायत सहायक ने धमकी से प्रताडि़़त होकर जिला अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *