पंचायत कार्यालय में हुई दो बार चोरी से पंचायत सहायक सवालों के घेरे में

पुलिस अभी तक नहीं कर सकी खुलासा, पंचायत सहायक को नोटिस जारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जसमई पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के ऑफिस से दो बार चोरी होने से पंचायत सहायक की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पंचायत सहायक को नोटिस दिया गया है। पंचायत सचिवालय में दो बार हो हो चुकी चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
जसमई पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के कमरे से हुई चोरी का पुलिस १५ दिन गुजर जाने के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। सूत्रों की मानें तो चोरी होने की वजह भी पंचायत सहायक की लापरवाही बताई जा रही है। ग्राम प्रधान ने चोरी का खुलासा करते हुई चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिये थाना मऊदरवाजा में तहरीर दी थी। फिलहाल चोरी की घटना को पन्द्रह दिन गुजर जाने के बावजूद ना तो अभी चोरी का मुकदमा दर्ज हो पाया है। ना ही पुलिस चोरी का खुलासा कर पाई है। गौरतलब है कि बढ़पुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जसमई में पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के कमरे से कीमती सामान चोरी हुआ था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान अभिलाषा दुबे ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी थी। चोरी की घटना को पन्द्रह दिन बीत चुके हैं। मगर पुलिस अभी तक चोरी की घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। सूत्रों की मानें तो सचिवालय में हुई चोरी में पंचायत सहायक की भी बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के कमरे से विगत पांच महीने पूर्व में भी चोरी हुई थी। पांच महीने बाद दोबारा से पंचायत सहायक के कमरे से चोरी होने से गुत्थी उलझ गयी है। पुलिस घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर पा रही है। ग्राम प्रधान अभिलाषा दुबे ने बताया कि पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के ही कमरे से दो बार चोरी होने के मामले में थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी गयी थी। चोरी होने में पंचायत सहायक की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पंचायत सहायक को नोटिस दिया गया है। गांववासियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक की लापरवाही के चलते बार-बार चोरी होने की घटना की पुनरावृति होने की आशंका सामने आई है। उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *