बालिका कालेज की जमीन धसने से छात्राओं में मची भगदड़

एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्यालय संचालन के दौरान अचानत जमीन धस गयी। जिससे छात्राओं में भगदड़ मच गयी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। फिलहाल घटना में कोई हताहत होने का समाचार नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर के श्यामा गेट स्थित कन्या विद्या इण्टर कालेज में रसोई घर के निकट कक्षा 6 की छात्राओं का क्लास चल रहा था। 10.30 पर स्कूल का इण्टरवल होने के बाद अचानक क्लास की जमीन धस गई। जिससे छात्राओं में भगदड़ मच गई। सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी जय सिंह परिहार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी सहित पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की। वहीं प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पाण्डेय ने बताया जमीन धसने पर कोई हादसा नहीं हुआ है। बताते चलें कि विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर है, यह बात प्रधानाचार्या को भी मालूम हैं, लेकिन भी उसे तुड़वाकर दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *